Site icon Yashbharat.com

Katni Korona Update: विधायक संदीप जायसवाल कोरोना पॉजीटिव, जिले में फिर बढ़ रहे कोरोना मरीज

images 50 1

Katni Korona Update: विधायक संदीप जायसवाल कोरोना पॉजीटिव, जिले में फिर बढ़ रहे कोरोना मरीज। होम आईसोलेट कटनी। जिले में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हर दिन नए मामले सामने आ रहे हैं। एक्टिव केस का आंकड़ा आधा सैकड़ा तक पहुंच रहा है, जबकि कुल संक्रमित मरीजों की संख्या साढ़े 18 सौ को पार कर गई है, हालांकि पिछले चौबीस घंटे में दो ही पॉजीटिव केस मिले हैं। क्षेत्रीय विधायक संदीप जायसवाल एवं उनकी पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। इसके बाद उन्हें होम आईसोलेट किया गया है।

जानकारी के मुताबिक विगत 16 नवंबर को विधायक व उनके परिजनों की सेम्पलिंग की गई थी। जिसकी रिपोर्ट विगत दिवस मिली। जिसमे वे संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि आईसीएमआर जबलपुर से कल शाम सेम्पल की रिपोर्ट देर रात तक नहीं मिली है, जबकि आज सुबह रेपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट में दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसमे जयप्रकाश वार्ड निवासी 27 वर्षीय युवक एवं नई बस्ती निवासी 39 वर्षीय महिला शामिल है।
सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा ने बताया कि जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1853 हो गई है। इनमे से 1791 मरीज कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हो गए हैं। अब तक जिले में 16 मरीजों की मौत हो चुकी है और 46 एक्टिव केस हैं। जिसमे से 28 मरीज होम आईसोलेशन में उपचार करा रहे हैं। जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद भी प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसकी रोकथाम के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।

Exit mobile version