Site icon Yashbharat.com

Katni Gurupurnima 2023 नन्हे बच्चों ने जानी गुरु की महिमा और गुरुपूर्णिमा का महत्व

wp 1688408266993

Katni Gurupurnima 2023 गुरुर्ब्रम्हा गुरुर्विष्णु गुरुर्देवो महेश्वर:गुरुः साक्षात्परब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नमः ….आज सोमवार को सनशाइन एकेडमी रायबाड़ा कटनी में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। गुरु ज्ञान देते हैं और जीवन की सही दिशा बताते हैं। गुरु की महिमा और महत्व सभी तक पहुंचाने के लिए स्कूल के प्रांगण में गुरू पूर्णिमा पर्व पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने सरस्वती माता की पूजा अर्चना एवं अभिषेक किया।

स्कूल में गुरु पूर्णिमा के मौके पर विद्यार्थियों ने जीवन में गुरू के महत्व को जाना। उन्होंने सीखा कि गुरू दो अक्षरों से मिलकर बनता है जिसमें गु का अर्थ है अज्ञान एवं रू का अर्थ है दूर करने वाला अर्थात गुरू का अर्थ है अज्ञान को दूर करने वाला।

विद्यार्थियों ने सीखा की गुरु बिना ज्ञान नहीं, ज्ञान बिना आत्मा नहीं, ध्यान, ज्ञान, धैर्य और कर्म सब गुरु की ही देन है इसलिए हमें माता-पिता तथा गुरूजनों का हमेशा सम्मान करना चाहिए और उनके बताए पथ पर आगे बढ़कर अपने माता-पिता एवं गुरूजनों नाम उज्जवल करने की कोशिश करना चाहिए। इस अवसर पर स्कूल की वाईस प्रिंसिपल श्रीमती शबनम अख्तर की उपस्तिथि रही उन्होंने सभी बच्चों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की|

Exit mobile version