Site icon Yashbharat.com

कटनी को मिला मेडिकल कॉलेज का तोहफा: केंद्र-राज्य सरकार और स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन मिलकर करेंगे निर्माण

IMG 20250825 WA0028

कटनी। कटनी को मिला मेडिकल कॉलेज का तोहफा: केंद्र-राज्य सरकार और स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन मिलकर करेंगे निर्माण। कटनी में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।

राज्य सरकार और स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन के बीच एक पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के अंतर्गत नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए।

कटनी के जिला चिकित्सालय में किया गया

जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस सांस्कृतिक सूचना केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कटनी के जिला चिकित्सालय में किया गया। इस अवसर पर कटनी कलेक्टर साधना परस्ती, जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

यह मेडिकल कॉलेज कटनी और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा का अवसर प्रदान करेगा। साथ ही क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा। हालांकि, स्थानीय स्तर पर इस निर्णय पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी ने इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

कॉलेज निर्माण के लिए जिला जेल के पीछे 35 हेक्टेयर जमीन पहले ही चिन्हित की जा चुकी है। ऐसे में जिले की सामाजिक संस्थाओं और आम लोगों के लंबे प्रयास और इंतजार के बाद जिले को मेडिकल कॉलेज की आस बनने जा रही है। इस जमीन को तत्कालीन मंत्री विश्वास सारंग भी निरीक्षण कर उपयुक्त बता चुके हैं। आवंटन की प्रक्रिया भी हो गई है। वहीं, आज स्थापना के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर होने के बाद से निर्माण की दिशा में काम शुरु हो सकेगा।

सरकारी मेडिकल कॉलेज के ये हैं फायदे
स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे मरीजों को जबलपुर या अन्य बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। कॉलेज खुलने से मेडिकल, नर्सिंग और सपोर्ट स्टॉफ को रोजगार मिलेगा। शिक्षा के नए अवसर, कटनी और आसपास के छात्रों को मेडिकल शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। कॉलेज निर्माण और संचालन से स्थानीय व्यवसाय, किराया बाजार और सेवाओं में तेजी आएगी। जिले को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिलेगी।

6 सितंबर 23 को आया था पत्र

2017 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दौरा के दौरान कटनी में मेडिकल कॉलेज की घोषणा की गई थी। 6 अक्टूबर 2023 में मेडिकल कॉलेज के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति मिली थी। लेकिन, अबतक मेडिकल कॉलेज खोले जाने को लेकर कोई सार्थक पहल की गई।

कटनी में सरकारी मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर जिला जन अधिकार मंच द्वारा भी मांग रखी गई, कई संगठनों ने अभियान चलाया, जिसके परिणाम स्वरूप आज जिले को पीपीपी मॉडल में मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलने जा रही है। कटनी को मिला मेडिकल कॉलेज का तोहफा: केंद्र-राज्य सरकार और स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन मिलकर करेंगे निर्माण

 

Exit mobile version