Katni Crime Breaking: वन क्षेत्र में उत्खनन करते पोकलेन मशीन और हाईवा जप्त

Katni Crime Breaking: वन क्षेत्र में उत्खनन करते पोकलेन मशीन और हाईवा जप्त। कुठला थाना क्षेत्र के ग्राम खडौला में नदी के पास वन विभाग के क्षेत्र में आज 7 सितंबर की शाम लगभग 4 बजे वन कर्मियों ने रामराज्य कंपनी की एक पोकलिन मशीन और एक हाईवा को उत्खनन करते पकड़ा गया। वन कर्मियों को देख पोकलेन एवं हाईवा चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए।
कुठला थाना क्षेत्र मे वन विभाग की कार्रवाई
देर रात तक वनकर्मी गाड़ियों के समीप ही डेरा जमाए रहे। उत्खनन मामले की वन कर्मियों द्वारा जांच की जाती रही।
खनन स्थल को लेकर असमंजस
मौके पर मौजूद वनकर्मियों का कहना था कि रामराज्य कंपनी को इंदिरा नगर चौराहे से शाहनगर की तरफ जाने वाले सड़क निर्माण का ठेका दिया गया है। ठेका कंपनी को शासन द्वारा एक हेक्टेयर में मुरम का खनन करने की अनुमति भी मिली हुई है लेकिन ठेका कंपनी ने आज तक जिस स्थल पर अनुमति मिली है उसको चिन्हित करके वन विभाग को नहीं बताया है।
बगैर स्थल चिन्हित किए ही ठेका कंपनी मुरूम की खुदाई कर रही है। स्थल चिन्हित ना होने के कारण ही आज वन विभाग की टीम ने पोकलेन मशीन और हाइवा को खड़ा करा लिया।
राम राज्य कंपनी के है वाहन
वन विभाग कर्मियों एवं स्थानीय लोगों के मुताबिक रामराज्य सड़क निर्माण कंपनी की यह गाड़ियां खडौला ग्राम स्थित वन विभाग के क्षेत्र में वन विभाग के मुनारे के पास ही आज खुदाई कर रही थी। इस बात की सूचना वन कर्मियों को लगी तो वह मौके पर पहुंच गए और वन कर्मियों को देखते ही पोकलेन मशीन का चालक और हाइवा ट्रक चालक वाहन छोड़ कर वहां से फरार हो गए।
इनका कहना है
इस पूरे मामले को लेकर डीएफओ गौरव शर्मा ने फोन पर बात करते हुए कहा कि कंपनी को अनुमति मिली है लेकिन कंपनी ने अभी तक स्थल चिन्हित करके विभाग को जानकारी नहीं दी है इस बात की जांच की जा रही है। जब तक कंपनी स्थल चिन्हित करके विभाग को जानकारी प्रदान नहीं करती तब तक उत्खनन करने नहीं दिया जाएगा।








