पुलिस की मेगा कॉम्बिंग अभियान में 106 वारंटी गिरफ्तार
कटनी(YASHBHARAT.COM)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तथा जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में एक साथ विशेष मेगा कॉम्बिंग ऑपरेशन संचालित किया गया। अभियान के दौरान पुलिस की विभिन्न टीमों ने रात्रि एवं प्रात:कालीन समय में फरार वारंटियों, स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियों, निगरानीशुदा एवं गुंडा बदमाशों, जिलाबदर अपराधियों तथा असामाजिक तत्वों के संभावित ठिकानों पर एक साथ सघन दबिश देकर व्यापक कार्रवाई की। अभियान का उद्देश्य न्यायालयों द्वारा जारी लंबित वारंटों का त्वरित निष्पादन, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, आदतन अपराधियों की निगरानी तथा आमजन में सुरक्षा एवं कानून के प्रति विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करना रहा। कांबिंग गस्त अभियान के दौरान 106 कुल वारंटियों की गिरफ्तार किया गया। कांबिंग गस्त के दौरान 41 होटल, ढाबों, सराय पर पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस द्वारा कांबिंग गस्त के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों के कुल 42 बैंकों के एटीएम को चेक किया गया। कांबिंग गस्त के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 06 चालकों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए वाहन जप्त किए गए। पुलिस द्वारा चलाया गया यह व्यापक कॉम्बिंग ऑपरेशन जिले में अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति का प्रभावी उदाहरण है।
वारंटियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई
-06 स्थाई वारंटी गिरफ्तार।
-67 गिरफ्तारी वारंटी निष्पादित कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
-33 जमानती वारंट तामील किए गए।
-27 समंस संबंधित व्यक्तियों को विधिवत तामील किए गए।
अपराधियों की सघन निगरानी
-34 गुंडा बदमाशों के निवास स्थानों पर पहुंचकर उनकी गतिविधियों का सत्यापन एवं निगरानी की गई।
-35 निगरानीशुदा बदमाशों के घरों पर आकस्मिक दबिश देकर उनकी उपस्थिति एवं गतिविधियों की जांच की गई।
-02 जिलाबदर बदमाश का सत्यापन कर उसके विरुद्ध निर्धारित शर्तों के पालन की जांच की गई।
अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्यवाही
-अवैध शराब के परिवहन, विक्रय एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए 11 प्रकरण आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पंजीबद्ध किए गए तथा संबंधित आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।
-सार्वजनिक स्थान पर अवैध शस्त्र लेकर भय फैलाने वाले 02 व्यक्तियों के विरुद्ध आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
-शांति भंग करने की आशंका पाए जाने पर 01 व्यक्ति के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
-लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु 45 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 126/135 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
-21 व्यक्तियों के खिलाफ लोक शांति बार.बार भंग करने पर 129 बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई है।
रात्रिकालीन सुरक्षा एवं सत्यापन अभियान
-रात्रिकालीन गश्त के दौरान विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में आने-जाने वाले 28 मुसाफिरों का सत्यापन कर उनका विवरण मुसाफिर रजिस्टर में दर्ज किया गया।
पुलिस की अपील
पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, फरार अपराधी अथवा संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम के 7049140924 पर सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णत: गोपनीय रखी जावेगी।








