katniLatestमध्यप्रदेश
सराफा एसोसिएशन में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, कई सदस्यों ने कलेक्टर को पत्र लिख कर की जांच व कार्रवाई की मांग

कटनी(YASHBHARAT.COM)। शहर के सराफा एसोसिएशन में सब कुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है। एसोसिएशन में भी शिकवा शिकायतों का दौर शुरू हो गया है। आज सराफा एसोसिएशन के कुछ सदस्यों ने सराफा एसोसिएशन(पंजीयन क्रमांक-04/15/03/17350/15) में वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को एक शिकायत देकर जांच व आवश्यक कार्यवाही की मांग की है। कलेक्टर को दिए गए शिकायती पत्र में सराफा एसोसिएशन के सदस्य आशीष सोनी ने कहा कि मैं सराफा एसोसिएशन, कटनी का सदस्य हूं। आशीष ने आरोप लगाया कि संस्था में लंबे समय से गंभीर अनियमितताएं की जा रही हैं, जिससे सदस्यों के अधिकारों का हनन हो रहा है तथा संस्था का संचालन उपविधियों एवं कानून के अनुरूप नहीं हो रहा है।
सदस्यों की प्रमुख शिकायतों पर एक नजर
कई वर्षों से संस्था की आम सभा आयोजित नहीं की गई। आय-व्यय विवरण एवं ऑडिट रिपोर्ट सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत नहीं की गई है। निर्धारित समय पर चुनाव नहीं कराए गए तथा लगभग 5 वर्षों से कार्यकारिणी बिना चुनाव के कार्य कर रही है। सदस्यता सूची में मनमाने ढंग से नाम जोड़े एवं हटाए गए हैं। सदस्यता शुल्क जमा होने के बावजूद कई सदस्यों के नाम सूची में शामिल नहीं किए गए। संस्था की संपत्तियों एवं दुर्गा पूजा समिति की चांदी आदि का कोई स्पष्ट लेखा-जोखा उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। संस्था के उपविधियों के विपरीत चुनाव कराने का प्रयास किया जा रहा है।