Site icon Yashbharat.com

Katni Crime दोस्त ही निकला फल कारोबारी की हत्या का आरोपी

IMG 20230615 WA0017

katni Crime मिशन चौक क्षेत्र में बार्डस्ले स्कूल की बाउंड्रीवाल के किनारे चाकूओं से गोद कर की गई फल कारोबारी की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है तथा हत्या के आरोप में फल कारोबारी के ही एक दोस्त उमरिया जिले के सगरा ग्राम निवासी दीपक यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जाता है कि साले ने नशाखोरी व लूटपाट के इरादे से दीपक ने फल कारोबारी की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी साले के पास से वारदात में प्रयुक्त हथियार सहित फल कारोबारी से लूटी गई रकम बरामद कर ली है।

आज पुलिस इस मामले का खुलासा पत्रकारवार्ता में करेगी। गौरतलब है कि बंधवा टोला निवासी 40 वर्षीय मनोज गुप्ता पिता गोरलाल गुप्ता नगर निगम कार्यालय के समीप फल ठेला लगाता था। वह 31 मई की रात 11 बजे तक घर नहीं पहुंचा तो परिवार के सदस्य रातभर उसका इंतजार करते रहे और सुबह उसकी तलाश शुरू की। गुरुवार दोपहर परिजनों को तलाश के दौरान मनोज का शव वार्डस्ले स्कूल की बाउंड्रीवाल के समीप झाडिय़ों में मिला।

जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। लगभग एक पखवाड़े के बाद पुलिस को इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में मदद मिल गई। कई दिनों तक पुलिस सीसीटीवी फुटेज और फल कारोबारी मनोज गुप्ता के मोबाइल की काल डिटेल खंगालती रही। इस बीच इस मामले में एक और संदेही को पकड़ा था हालांकि उसके पास से हत्या से संबंधित कोई तार नहीं जुड़ पाए थे। जिसके बाद पुलिस की परेशानी बढ़ गई थी।

अब जाकर पुलिस को सफलता हाथ लगी है। कोतवाली प्रभारी अजय बहादुर सिंह ने बताया कि पड़ोसी जिला उमरिया के सगरा ग्राम निवासी दीपक यादव को फल कारोबारी मनोज गुप्ता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से वारदात में प्रयुक्त चाकू सहित लूटे गए लगभग 22 हजार रूपए बरामद किए गए हैं। बताया जाता है कि नशा खोरी व लूटपाट के इरादे से दीपक यादव ने फल कारोबारी मनोज गुप्ता की हत्या की थी।

Exit mobile version