Wednesday, May 13, 2026
Latest:
katni

Katni Corona News: कटनी में दूसरी जांच में भी सस्पेक्टेड निकले महिला और दो बच्चे

कटनी। गाजियाबाद से कटनी आकर टू मशीन में पॉजीटिव पाए गए एक महिला और उसके दो बच्चों के से पल आईसीएमआर जबलपुर में दूसरी बार जांच के दौरान सस्पेक्टेड पाए गए हैं, जिसके चलते आज सोमवार को तीनों के से पल तीसरी बार जांच में लिए गए हैं।

आईसीएमआर जबलपुर में तीसरी बार कराई जा रही जांच

संभवतः आज शाम या फिर कल तक इनकी रिपोर्ट मिल सकती है। सूत्रों के मुताबिक इनमे से दो का कोरोना से संक्रमित होना तय माना जा रहा है, लेकिन जब तक अंतिम रिपोर्ट नहीं आ जाती है, तब तक स्वास्थ्य विभाग इन केसों को संदिग्ध ही मानकर चल रहा है।

फिलहाल महिला और उसके दोनों बच्चों का जिला चिकित्सालय के कोविड केयर सेंटर में उपचार चल रहा है।सीएमओ डॉ. एस के निगम ने बताया कि सुधार न्यास कॉलोनी के इस परिवार की आईसीएमआर जबलपुर से जांच कराई गई, जिसमे दूसरी जांच रिपोर्ट भी सस्पेक्टेड आई है। आईसीएमआर द्वारा तीनों से पल की जांच तीसरी बार की जा रही है। शाम तक रिपोर्ट मिलने की संभावना है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम