Latestमध्यप्रदेश

कटनी कलेक्टर का तबादला: सीएम की नाराजगी पड़ी भारी, कटनी कलेक्टर और नीमच Sp हटाये गए

Katni Collector transferred भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की कटनी कलेक्टर एसबी सिंह पर नाराजगी भारी पड़ी है। श्री सिंह का तबादला कर दिया गया है। इसी तरह नीमच SP को भी हटा दिया गया है। आपको बता दें कि कटनी में किसान आंदोलन को लेकर सीएम शिवराज ने कलेक्टर को जमकर फटकार लगाई थी।

सीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान कटनी जिला कलेक्टर को फटकार लगाई. उन्होंने कटनी में किसानों द्वारा जाम लगाए जाने की जानकारी मांगी. सीएम कटनी कलेक्टर की कार्रवाई से नाखुश हुए. और कलेक्टर को उचित कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि धान खरीदी केंद्र पर समुचित व्यवस्था, सही मापदंड से तुलाई एवं किसानों के पेमेंट को लेकर कोई लापरवाही न बरती जाए.वहीं आयुष्मान भारत के कार्ड वितरण में लेट लतीफी पर अलीराजपुर, पन्ना, बड़वानी, डिंडोरी, झाबुआ कलेक्टर से नाराज़गी जाहिर की.

नीमच एसपी को फटकार
सीएम ने कॉन्फ्रेंस में नीमच एसपी को भी फटकार लगाई.नीमच में कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा अपराधियों को संरक्षण दिए जाने की घटना पर मुख्यमंत्री नाराज हुए और पुलिस को कार्यशैली बदलने की हिदायत दी. नीमच में कुछ पुलिसकर्मी के खिलाफ अपराधियों को संरक्षण देने की लगातार शिकायत सामने आ रही है.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम