Katni Breaking News: मकान का छज्जा गिरने से नीचे खडे एक युवक की मौत
अभी मानसून पूरी तरह सक्रिय नहीं हुआ और कटनी में हादसे होने शुरू हो गए। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मकान का छज्जा गिरने से नीचे खडे एक युवक की मौत हो गयी, जिससे पर हडकंप मच गया।
कटनी । कटनी के मालवीय गंज क्षेत्र में मकान का छज्जा गिरने से नीचे खडे एक युवक की मौत हो गयी, घटना के संबंध में बताया जा रहा है, कि आज दोपहर लगभग 12 बजे सुनील जैन चायपत्ती वाले के घर का बारजा अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे उसकी चपेट में युवक आ गया। युवक की पहचान राज कपूर ठाकुर के रूप में हुई है।
मौके पर राज कपूर ठाकुर के साथ विजय चौबे नामक युवक भी खड़ा था जो गंभीर रूप से घायल हो गया।
वहीं आसपास खडे लोगों में इस घटना को लेकर दहशत है। मृतक राज कपूर पिता बाबूलाल ठाकुर 52 वर्ष मालवीय गंज कटनी का निवासी है।
कटनी में इससे पहले भी कई घटनाएं घट चुकी हैं। नगर निगम को ऐसे जीर्ण शीर्ण मकानों को चिन्हित कर उन्हें गिराने की कार्रवाई करनी चाहिए अन्यथा कोई बड़ी घटना भी घट सकती है।

