Wednesday, April 29, 2026
Latest:
katniLatestमध्यप्रदेश

Katni Bike Accident दो बाइक में जोरदार भिड़ंत एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर

Katni Bike Accident दो बाइक में जोरदार भिड़ंत हुई। इसमें एक युवक की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने उसे जबलपुर मेडिकल हॉस्पिटल रेफर कर दिया है। घटना ढीमरखेड़ा बनगवां ग्राम के पास की है।

जानकारी के अनुसार ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बनगवां के पास मोटरसाइकिल सवार अभिषेक बर्मन पिता अशोक बर्मन, उम्र-21 वर्ष, निवासी बनगवां, एक बाइक पर सवार था। दूसरी बाइक पर नवल झारिया पिता अनूप झारिया उम्र 21 वर्ष और धर्मेंद्र झारिया पिता शिव चरण झारिया, उम्र-23 वर्ष, दोनों निवासी सिमरिया, मोटरसाइकिल पर सवार आ रहे थे। दोनों की मोटर साइकल बनगवां ग्राम के पास आपस में टकरा गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि 23 वर्षीय धर्मेद्र झारिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

अभिषेक बर्मन और नवल झारिया गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए घायलों को उमरियापान स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से अभिषेक को हालत में सुधार न होने पर जबलपुर रैफर कर दिया गया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम