Sunday, April 5, 2026
Latest:
katniLatestमध्यप्रदेश

Katni Accident तेज रफ़्तार पिकअप ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गम्भीर

कटनी। विजयराघवगढ़ – कटनी मार्ग पर आज शाम कटनी की ओर से सब्जियां लेकर आ रहे एक पिकअप वाहन ने विजयराघवगढ़ की ओर से आ रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल पर तीन युवक सवार थे।

हादसे में देवरा कला ग्राम निवासी युवक मुकेश यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया वहीं बकठा ग्राम निवासी मंजा यादव नामक युवक गम्भीर रूप से घायल हुआ जिसे जबलपुर भेजे जाने की जानकारी मिल रहा। मोटरसाइकिल सवार एक अन्य घायल को जिला चिकित्सालय कटनी में भर्ती कराया गया है।

हादसे को अंजाम देने वाला पिकअप वाहन विजयराघवगढ़ निवासी सब्जी विक्रेता बितानी का बताया जा रहा,,,फिलहाल वाहन एवं चालक विजयराघवगढ़ पुलिस की हिरासत में है। दुर्घटना में मृत मुकेश यादव की उम्र 24 और घायल मंजा यादव की उम्र 25 साल बताई जा रही। पुलिस कार्यवाही जारी है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम