Site icon Yashbharat.com

Katni Accident गाय को बचाने के चक्कर में पलटा रेत लोड हाईवा, बाल बाल बचे लोग

wp 1702542405883

कटनी। कटनी के दुबे कालोनी में एक बड़ा हादसा होते बच गया।एनकेजे थाना अंतर्गत दुबे कालोनी मोड़ पर आज सुबह एक तेज रफ्तार रेत लोड हाईवा सडक़ पार कर रही गाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गया।

बताया जाता है कि अनियंत्रित होने के बाद हाईवा डिवाइडर व बिजली के खंभे से टकराने के बाद पलट गया। हालांकि दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लोगों का कहना है कि अगर यह किसी यात्री वाहन को चपेट में लेता तो जानमाल का नुकसान होता गनीमत थी कि जहां ट्रक पलटा वहां उस वक्त कोई नहीं था।

Exit mobile version