Katni: संकुल प्राचार्य का तानाशाही रवैया अकारण रोका शिक्षकों का वेतन

कटनी। शहर का वेंकट वार्ड स्कूल वैसे तो सुर्खियों में बना ही रहता है, परन्तु इस बार संकुल के ही शिक्षक का अकारण वेतन रोककर एक नया आयाम स्थापित किया है।

विनय मोहन दुबे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, वेंकट में उच्चतर माध्यमिक शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं, जो कि वर्तमान में जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश एवं स्वयं संकुल प्राचार्य की सहमति, निर्देश पर रमसा के अंतर्गत ज्ञानपुंज दल में सदस्य है, अब वही शिक्षक दो स्थानों पर कार्य कैसे कर सकता है।

वहीं संकुल प्राचार्य द्वारा ही उक्त शिक्षक को ज्ञानपुंज दल के सदस्य के रूप में कार्य करने की सहमति व निर्देश दिये हुए है व वही प्राचार्य द्वारा अब एन.आई.ओ.एस. के तहत डी.एल.एड. में कार्य न करने के कारण माह जून का वेतन रोक दिया है जिसका अभी तक भुगतान नहीं हुआ है न ही कारण, न कोई प्रमाण, न सुनवाई सिर्फ सजा सुनाने के आदी संकुल प्राचार्य आये दिन अपने इन्हीं कारगुजारियों, नये-नये फरमानों के कारण सुर्खियों में रहती है। शिक्षक कांग्रेंस के प्रांतीय महामंत्री नवनीत चतुर्वेदी एवं आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रमाशंकर तिवारी ने जिला शिक्षा अधिकारी से शीघ्र निराकरण की मांग की है साथ ही इस तरह बेवजह शिक्षकों, अध्यापकों को प्रताड़ित करने वालों पर लगाम लगाने की मांग की है।

Exit mobile version