
कटनी। शहर के मुख्य स्टेशन के पास कल देर रात उस वक्त हड़कम्प मच गया जब यहां एक युवक की रक्तरंजित लाश मिली। पुलिस को आसपास के लोगों ने सूचना दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त तनिष्क तनवानी के रूप में की है।
मृतक युवक के गले मे गहरे घाव थे। परिजनों के अनुसार बाइक से खंबे की तार में गर्दन फाँसी थी मृतक युवक का नाम तनिष्क तनवानी की प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत है। शव कोतवाली थाना क्षेत्र रेल्वे स्टेशन के साईकल स्टैंड में मिला। कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।









