Katni : रकम दोगुनी करने के नाम पर वृद्ध से 9 लाख की ठगी

कटनी। एनकेजे थाना अंतर्गत रकम डबल करने के नाम पर एक वृद्ध के साथ लगभग 9 लाख रूपए की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है।

एनकेजे थाना प्रभारी अंकित मिश्रा के मुताबिक एनकेजे निवासी 69 वर्षीय रमेश विश्वकर्मा ने एक बैंक की पॉलिसी ले रखी थी। करीब छह माह पूर्व उनके पास फोन आया कि पॉलिसी में ही कुछ राशि और जमा करने पर राशि जल्द दोगुनी हो जाएगी।

उन्होनें छह माह में अलग अलग नंबरों से चार बार फोन आने पर यश वैल्यू सर्विस, सर्विस फैडरल बैंक बनारस, सिक्योर वैल्यू सर्विस खाता व सिक्वैर वैल्यू सर्विस के नाम के खातों में 8 लाख 94 हजार 226 रूपए जमा किए है।

कुछ दिन बाद सभी मोबाइल नंबर बंद हो गए। जिसके बाद वृद्ध को अपने साथ हुई ठगी का पता चला और उसने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने रमेश की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version