Tuesday, May 12, 2026
Latest:
katni

Katni : महिला यात्री का पर्स लेकर भागा बदमाश गिरफ्तार

कटनी। भगत की कोठी से विशाखापटनम के बीच कटनी मुड़वारा स्टेशन होकर चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में लगभग पांच माह पूर्व सफर के दौरान महिला यात्री का पर्स चोरी करने वाले बदमाश में रेल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी के कब्जे से घटना में चोरी गया मोबाइल कागजात बरामद हुए हैं। इस संबंध में जीआरपी से प्राप्त जानकारी के राजस्थान निवासी 23 वर्षीय अंजूदेवी पति जगदीश कुमार लगभग पांच माह पूर्व 19 जुलाई को गाड़ी संख्या 18573 भगत की कोठी-विशाखापटनम एक्सप्रेस में छत्तीसगढ़ की यात्रा कर रही थी। बताया जाता है कि ट्रेन में सफर के दौरान अंजूदेवी का लेडिज पर्स अज्ञात बदमाशों ने पार कर दिया था।

पर्स में मोबाइल, आईडी, दस्तावेज एवं नगद डेढ़ हजार रूपए रखे थे। रेल पुलिस ने चोरी के इस मामले में रीठी थाना अंतर्गत ग्राम हरदुआ निवासी भगवत पिता रूपचंद पटेल को गिरफ्तार कर उसके पास से मोबाइल व अन्य कागजात बरामद किए हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply