Site icon Yashbharat.com

KATNI: महापौर शशांक श्रीवास्तव के मांग पत्र पर सांसद VD शर्मा ने कराया रेल मंत्री का ध्यानाकर्षण

IMG 20190704 WA0026

कटनी। कटनी से जुड़ी रेल सुविधाओं के लिए महापौर शशांक श्रीवास्तव के मांग पत्र पर खजुराहो-कटनी लोकसभा सांसद विष्णुदत शर्मा ने रेल मंत्री पीयूष गोयल का ध्यान आकृष्ट कराया है। अच्छी खबर यह है कि रेल मंत्री ने इन सभी मांगों को लेकर सकारात्मक पहल का भरोसा दिया है। निश्चित है कि आने वाले दिनों में कटनी से जुड़ी इन मांगों का हल हो सकेगा।

इन मांगों को लेकर महापौर ने दिया था पत्र

रेल से सम्बंधित कटनी से जुड़ी कुछ मांग ऐसी हैं जिनके लिए लंबे समय से जिलावासी मांग करते रहे हैं मेयर शशांक श्रीवास्तव के ध्यानाकर्षण के बाद अब सांसद वीडी शर्मा ने संवेदनशील रुख अपनाते हुए इन सभी पर रेल मंत्री का ध्यान दिलाया। कटनी से जुड़ी इन मांगों में शामिल हैं।

  1. कटनी मुख्य रेल स्टेशन में वाशिंग पिट का पुनः निर्माण
  2. राजेन्द्र नगर पटना ट्रेन no 12141/42 तथा छपरा गोरखपुर गोदान एक्सप्रेस ट्रेन no 11059/60 के कटनी में कमर्शियल स्टॉपेज,
  3. जबलपुर अमरावती वाया नागपुर ट्रेन को कटनी से प्रारंभ करने
  4. रीवा भोपाल रेवांचल एक्सप्रेस में कटनी से आरक्षण का कोटा बढाने
  5. कटनी साउथ स्टेशन का नाम रंगनाथ धाम करने
  6. कटनी रेलवे हॉस्पिटल को सर्वसुविधायुक्त करने
  7. मुड़वारा स्टेशन पहुंच मार्ग का सुधार,
  8. मुड़वारा स्टेशन तथा साउथ स्टेशनों में लिफ्ट एक्सलियेटर लगाने
  9. कटनी और मुड़वारा से गुजरने वाली ट्रेनों का दोनो ही स्टेशनों में स्टॉपेज करने
  10. कटनी मुड़वारा तथा कटनी साउथ स्टेशनों को पूर्ण सुविधायुक्त बनाने की मांग प्रमुख हैं।

रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
मिली जानकारी के मुताबिक सांसद विष्णुदत शर्मा ने इन सभी मांगों को लेकर आज दोपहर रेल मंत्री से मुलाकात की तथा उन्हें पत्र सौंपा। रेल मंत्री श्री गोयल ने सभी समस्याओं के निदान हेतु तत्काल रेल मंत्रालय को परीक्षण के निर्देश दिए। साफ है जल्द ही इन सभी मांगों पर सार्थक परिणाम सामने होंगे।

पन्ना खजुराहो की रेल सुविधाओं पर भी ध्यानाकर्षण
सांसद श्री शर्मा ने कटनी के साथ ही पन्ना और खजुराहो की रेल सुविधाओं के लिए भी पृथक से पत्र रेल मंत्री को सौंपा है। जिसमे स्वीकृत खजुराहो सिंगरौली रेल खण्ड का तत्काल निर्माण प्रारम्भ करने, खजुराहो से इंदौर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का समय बदलने तथा पन्ना में शीघ्र रेल सुविधाओं की मांग प्रमुख थीं। इसे लेकर भी रेल मंत्री ने सकारात्मक पहल का भरोसा दिया है।

Exit mobile version