कटनी में डीआरएम कार्यालय, वाशिंग पिट सहित कई मांगों को लेकर सांसद वीडी शर्मा मिले रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से

wp 17538703675437925890878163855506

नई दिल्ली। खजुराहो कटनी लोकसभा क्षेत्र के सांसद विष्णुदत शर्मा ने आज रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से भेंट करते हुए उन्हें एक मांग पत्र सौंपा, जिसमे कटनी से जुड़ी रेल समस्या ट्रेनों के स्टॉपेज डीआरएम उप कार्यालय की स्थापना तथा वाशिंग पिट आदि की मांग शामिल हैं।

IMG 20250730 WA0020 1

कटनी में रेल सुविधाओं के निरन्तर विस्तार के लिए सांसद वीडी शर्मा सक्रिय हैं। कटनी मुख्य स्टेशन सहित मुड़वारा तथा कटनी साउथ में सेवाओं का विस्तार लगातार जारी है इसी कड़ी में इन सुविधाओं के लिए सांसद श्री शर्मा ने आज रेल मंत्री से भेंट की है।

 

सांसद वीडी शर्मा ने आज देश की राजधानी नई दिल्ली में केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंटकर संसदीय क्षेत्र खजुराहो कटनी में खजुराहो से खैरादा जंक्शन तक नवीन रेल लाइन, कटनी जिले में रेलवे वाशिंग पिट और कटनी में डीआरएम उप कार्यालय खोलने का अनुरोध किया।

IMG 20250730 WA0018

इसके साथ ही रेल मंत्री जी से कटनी जंक्शन पर छपरा एक्सप्रेस, CSMF-PNBE सुपरफास्ट एक्सप्रेस, अमृत भारत एक्सप्रेस, प्रयागराज दोरंतो एक्सप्रेस, पाटलीपुत्र एक्सप्रेस, AYC-RMM सुपरफास्ट एक्सप्रेस, गोदान एख्सप्रेस के स्टॉपेज का आग्रह किया।