Site icon Yashbharat.com

Katni : मंडला के कारोबारी के साथ 50 हजार की लूट

unnamed 14

कटनी। सोने की गिन्नी देने के बहाने मंडला के कारोबारी को कटनी बुलाकर उसके साथ 50 हजार रूपए की लूट को अंजाम देने वाले पारधी गिरोह के चार सदस्यों को माधवनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक रीठी थाना अंतर्गत ग्राम हरदुआ, देवगांव व कूड़ा में रहने वाले पारधियों की मंडला के एक कारोबारी से बात हुई। बातों ही बातों में पारधियों ने सोने की गिन्नी बेचने का सौदा मंडला के कारोबारी से किया।

] सौदे की निर्धारित शर्त के अनुसार कल मंडला का कारोबारी नगद रकम लेकर पारधियों के बताए गए स्थान माधवनगर थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर ग्राम लखापतेरी के समीप पहुंचा। जहां सोने की गिन्नी देने की बजाय पारधी गिरोह के सदस्य मंडला के कारोबारी से 50 हजार रूपए की लूट करके चंपत हो गए।

लूट की सूचना पुलिस तक पहुंची तो पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के दिशा निर्देश व नगर पुलिस अधीक्षक एम.पी.प्रजापति के मार्गदर्शन में माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे अपनी पुलिस टीम के साथ आरोपियों की पतासाजी में लग गए। जिसमें पुलिस को चंद घंटों के अंदर ही सफलता मिल गई और मंडला के कारोबारी के साथ 50 हजार रूपए की लूट करने वाले पारधी गिरोह के चार सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
गौरतलब है कि पारधी गिरोह के सदस्य इसके पूर्व भी नागमणि व सोने की गिन्नी बेचने का बहाना बनाकर प्रदेश व देश के कई कारोबारियों को अपना शिकार बना चुके हैं। कई बार तो पारधियों के द्धारा सोने की गिन्नी व नागमणि लेने पहुंचे लोगों के साथ जानलेवा मारपीट तक की गई है। बहरहाल माधवनगर पुलिस मामले की लिखापढ़ी में लगी हुई थी। जिसके कारण फरियादी व आरोपियों के नाम पता नहीं चल सके।

Exit mobile version