katniमध्यप्रदेश

Katni : प्रदर्शन कर रहे युवा मोर्चा कार्यकर्ता गिरफ्तार

कटनी। प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के तहत प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवा मोर्चा अध्यक्ष मृदुल द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। धरने के पहले ही पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर थाने ले गई।
katninews 2

उल्लेखनीय है कि कल से धारा 144 लागू कर दी गई है जिसके मद्देनजर जुलूस एवं धरना प्रदर्शन आदि पर रोक लगा दी गई है। युवा मोर्चा कार्यक्रम पूर्व घोषित था, लेकिन प्रशासन की ओर से धरने की अनुमति नहीं दिये जाने पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौक पहुंचकर जैसे ही नारेबाजी शुरू की पहले से मौजूद भारी पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
युवा मोर्चा का आरोप है कि कांग्रेस सरकार ने युवाओं के साथ बेरोजगारी भत्ते के नाम पर छलावा किया है।
katni news

भाजपा सरकार की युवा हितैषी जनकल्याणकारी योजनाएं बंद कर दी गईं हैं जिससे प्रदेश के युवा खुद को छला हुआ महसूस कर रहे हैं। गिरफ्तारी देने वाले कार्यकर्ताओं में मयंक गुप्ता, मंदीप पायल, मिंटी सरदार, शिवम शर्मा, मनीष दुबे, अभिषेक शर्मा, विनय दीक्षित, आशीष मिश्रा, पार्थ दुबे, प्रमोद तिवारी, छोटू पांडे, अमित सोनी राजा सोनी, हर्ष पाण्डेय, अरशद मंसूरी, उज्जवल उरमलिया, सुशील डोडानी, संजोग गुप्ता आदि शामिल रहे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply