katni : प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी इश्मिता का आकस्मिक निधन

katninews 1

कटनी। जिला न्यायालय में पदस्थ प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमति इश्मिता स्वर्णकार का इंदौर में प्रसव के दौरान आकस्मिक निधन हो गया।
उनके निधन की खबर से जिला न्यायालय में आज शोक की लहर रही। सहज, सुलभ और मृदुभाषी प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमति इश्मिता स्वर्णकार के निधन की खबर मिलते ही न्यायाधीश और अधिवक्ता स्तब्ध रह गए।
उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। बताया जाता है कि जिला न्यायालय में पदस्थ प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमति इश्मिता स्वर्णकार अपने मायके इंदौर में थी। उन्हें प्रसव के लिए इंदौर के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, जहां प्रसव के दौरान उनका निधन हो गया।

इसे भी पढ़ें-  यात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 25 साल बाद कानपुर-दिल्ली के बीच शुरू हुई नई नियमित ट्रेन, रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी; रात में बैठें और सुबह पहुंचें आनंद विहार

Leave a Reply