Katni : पद्मेश गौतम सांसद प्रतिनिधि नियुक्त

IMG 20200102 WA0005

कटनी। भाजपा के वरिष्ठ नेता पद्मेश गौतम को शहडोल सांसद हिमाद्रि सिंह ने संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विधानसभा बड़वारा का प्रतिनिधि नियुक्त किया है।

कटनी जिला कलेक्टर को इस आशय को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि आगामी समय में जिला योजना समिति की बैठक सहित अपेक्षित कार्यों में श्री गौतम को सम्मलित किया जाएगा।

सांसद के द्वारा पद्मेश गौतम को सांसद प्रतिनिधि बनाये जाने पर जनप्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि श्री गौतम बड़वारा  क्षेत्र में बतौर सांसद प्रतिनिधि अपने दायित्व का कुशलता पूर्वक निर्वहन करते हुए आम जन को शासकीय योजनाओं के लाभ दिलाने सतत सक्रिय रहेंगे।

इसे भी पढ़ें-  तिलक महाविद्यालय में तीन दिवसीय साहित्यिक, रूपांकन एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन,विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेता प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे सहभागिता

Leave a Reply