Friday, May 1, 2026
Latest:
katniLatest

katni पत्नी ने लगाई फांसी तो पति ने जहर खाकर दे दी जान

katni देवरी हटाई गांव में पति पत्नी ने आत्महत्या कर ली। पत्नी ने फांसी लगाई तो पति ने जहर खा लिया। घटना के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार देवरी हटाई गांव में पति ने जहर खाकर आत्महत्या की तो पत्नी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन समाप्त कर लिया। पूरे मामले पर बड़वारा पुलिस ने बताया कि पुलिस को आसपास के लोगों ने और मृतक के पुत्र राजेश कोरी ने सूचना दी थी कि, उसकी मां राम कली बाई ने फांसी लगा ली है और पिता झुरकई कोरी ने भी जहर खा लिया है। घटना के सूचना पर पहुंची पुलिस ने झुरकई कोरी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया, जबकि उसकी मां रामकली बाई को बड़वारा अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरी तरफ अस्पताल में उपचार के दौरान पति ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम