Site icon Yashbharat.com

Katni देर रात गश्त पर निकले SP अभिजीत, मोहकमे में मचा हड़कंप

wp 1681315006693

katni। शहर की अपराधिक पृष्ठ भूमि परखने पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन देर रात अचानक खुद गश्त पर निकल पड़े। वायर लैस सेट पर एसपी के गश्त पर निकलने का मैसेज प्रसारित होते ही मोहकमे में हडकंप मच गया और सभी थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय हो गए।

अपराधियो पर नकेल कसने के निर्देश

रात्रि भ्रमण के दौरान माधवनगर, रंगनाथ नगर, कोतवाली सहित शहर के दुसरे थाना क्षेत्रों का भ्रमण किया और प्रभारियो को अपराधियो पर नकेल कसने के निर्देश दिए। इस दौरान उपपुलिस अधीक्षक मुख्यालय शालिनि परस्ते, माधवनगर थाना प्रभारी विजय कुमार विश्वकर्मा, कोतवाली प्रभारी अजय बहादुर सिंह, कुठला थाना प्रभारी अरविंद जैन, रंगनाथ नगर थाना प्रभारी नितिन कमल, महिला थाना प्रभारी मंजू शर्मा, एनकेजे थाना प्रभारी सिधार्थ राय सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

Exit mobile version