Site icon Yashbharat.com

KATNI-दिनदहाड़े एक लाख की चोरी, रंगनाथ नगर थाने के समीप वारदात

4kt57

कटनी। रंगनाथ नगर थाने के समीप एक सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने नगदी व सोने-चांदी के जेवरात सहित लगभग एक लाख रूपए कीमती सामान लेकर चंपत हो गए। दिनदहाड़े हुई चोरी की इस वारदात की सूचना पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है बल्कि पीड़ित से सादे कागज में आवेदन लेकर लौटा दिया है।

katni

इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक रंगनाथ नगर थाने के समीप निवासी 30 वर्षीय मीना साहू गतदिवस मकान में ताला डालकर अपनी मां की आंख की जांच कराने नईबस्ती क्षेत्र गई थी। उसीदौरान क्षेत्र में सक्रिय बदमाशों ने उसके सूने मकान को अपना निशाना बनाया और मकान के दरवाजे का कुंदा तोड़कर अंदर घुस गए।

इसके बाद बड़े ही इत्मिनान से चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए अंदर से नगदी, सोने-चांदी के जेवरात सहित लगभग एक लाख का सामान लेकर चंपत हो गए। मीना के वापस लौटने पर उसे मकान में चोरी की जानकारी लगी। जिसके बाद वह शिकायत लेकर रंगनाथ नगर थाने पहुंची। जहां उपस्थित स्टाफ ने मामले में तत्परता से कार्रवाई करने की बजाय मीना से सादे कागज में आवेदन लिया और जांच करने की बात करके वापस लौटा दिया। मीना ने पुलिस अधीक्षक मिथिलेश शुक्ला का ध्यान इस ओर आकर्षित कराते हुए वारदात में शामिल आरोपियों का पता लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग की है।

Exit mobile version