Katni: खिरहनी ओव्हर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, गम्भीर घायल अस्पताल में भर्ती

IMG 20201003 WA0022

कटनी । खिरहनी ओवरब्रिज के नीचे अब से कुछ देर पहले उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवती ने ब्रिज से छलांग लगा दी। युवती को गम्भीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। युवती के ओवर ब्रिज से कूदने का कारण पता नहीं लग सका है।

मिली जानकारी के मुताबिक कोतवली थाना क्षेत्र के खिरहनी चौकी समीप ओवर ब्रिज से युवती ने कूदकर आत्महत्या की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में उसे भर्ती कराया। युवती का नाम अर्चना चौधरी 17-18 वर्ष लगभग राजीव गांधी वार्ड निवासी बताई गई है। युवती की पहचान उसकी सहेली से हुई। युवती का इलाज जारी है।

News Updating…