Friday, May 22, 2026
Latest:
Latest

Katni Crime News: किशोरी से दुराचार कर कुएं में फेंका, हालत गम्भीर

Katni Crime News कटनी/बरही। शौच के लिए गई एक 17 वर्षीय किशोरी को गांव के ही एक हवशी युवक ने अपनी हवश का शिकार बनाने के बाद पीड़ित किशोरी को कुएं में फेंक दिया। पीड़ित किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरही में परिजनों ने रात में 3 बजे भर्ती कराते हुए इस गंभीर मामले की जानकारी बरही पुलिस को दी है।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
यह सनसनीखेज वारदात बरही थानाक्षेत्र के ग्राम पथरहटा गांव की है। घटनाक्रम के संबंध में अस्पताल में भर्ती पीड़िता का कहना है कि वह जब बुधवार की शाम करीब 6 शौच के लिए जा रही थी, तभी गांव के ही एक युवक ने उसे बदनीयती से पकड़ लिया, विरोध करने पर मारपीट भी किया और उसके साथ दुराचार कर कुएं में फेंक दिया।

पीड़ित किशोरी का यह भी कहना है कि कुएं से उसे किसने निकाला उसे नही पता। होश आने पर आस-पास खेत मे बने मकान का दरवाजा खटखटाया, लोगो की मदद से परिजनों को बुलाया गया, जिसके बाद पीड़ित घायल किशोरी को रात के 3 बजे बरही अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

खबर लिखे जाने तक अस्पताल में भर्ती किशोरी के मामले में पुलिस जांच करने में जुटी हुई थी। इस संबंध में बरही थाना प्रभारी संदीप अयाची ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम