Thursday, May 21, 2026
Latest:
katniLatest

Katni कांग्रेस में गजब कुर्सी की लड़ाई! गोद में बैठना पड़ा विधायक को, देखें VIDEO

Katni में कांग्रेस पार्टी जिले के अपने एकमात्र विधायक को बैठने का उचित स्थान तक नहीं दे पाई, इस वीडियो में साफ दिख रहा कि कांग्रेस में कुर्सी की लोलुपता नेताओं में किस तरह है कि विधायक को गोद में बैठना पड़ा। यह महिला सम्मान योजना लॉन्च कार्यक्रम था जिसमे कुर्सी के लिए कांग्रेसी मशक्कत करते दिखे।

उधर इस घटना के बाद भाजपा का कहना है कि  कांग्रेस सिर्फ झूठी बातें करती है, जो पार्टी बहनों को कन्यादान योजना के नाम पर 51 हजार रुपयों का वादा कर एक रूपये न दे पाई वो अब पुनः मातृ शक्ति को झूठे वादे में फंसाने सम्मान योजना लाई है। पर इस दृश्य को देखकर कहा जा सकता है कि जो पार्टी कटनी जिले के एक मात्र विधायक को सम्मान देना नही जानती वो दूसरों को क्या सम्मान देगी। दरअसल कांग्रेस की महिला सम्मान योजना लॉन्च के दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह नजारा दिखा, जिसमें कटनी जिले के कांग्रेसी पत्रकारों के सामने ही कुर्सी के लिए मशक्क्त करते नजर आए।

कॉन्फ्रेंस में जिले के एकमात्र कांग्रेस विधायक विजयराघवेंद्र सिंह उर्फ बसंत सिंह भी पहुंचे थे, लेकिन उन्हें ही कांग्रेसी नेताओं ने  बैठने के लिए कुर्सी नही दी। बहुत देर तक विधायक को खड़ा रखा। कोई भी विधायक को कुर्सी देने को तैयार नहीं था। काफी देर बाद में जब कांग्रेसियों को कुछ नही समझ आया तो ग्रामीण अध्यक्ष ने अपनी कुर्सी तो नहीं छोड़ी अलबत्ता विधायक को अपनी गोद में ही बैठा लिया। तो इस तरह कुर्सी की लड़ाई और विधायक की जग हंसाई के साथ महिला सम्मान की कांग्रेस ने शुरुआत की जिसे दिनभर लोग मजे ले कर अलग अलग चर्चा करते रहे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम