Thursday, May 21, 2026
Latest:
LatestPoliticsराष्ट्रीय

Karnataka Assembly Elections 2023कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज

Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज कर दिया जाएगा। चुनाव आयोग ने दिल्ली में सुबह 11.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। ऐलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता लग जाएगी। कर्नाटक में अभी भाजपा की सरकार है। मुख्य मुकाबला कांग्रेस के साथ है, लेकिन सरकार बनाने में जेटीएस की भूमिका भी अहम रहती है। मायावती ने ऐलान किया है कि बसपा भी इस बार अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसी तरह आम आदमी पार्टी भी चुनावी मैदान में है। माना जा रहा है कि इन दलों के चुनाव मैदान में होने के कारण वोट बंटेंगे और भाजपा को फायदा होगा।

कांग्रेस 124 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर चुकी है। माना जा रहा है कि चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद भाजपा भी लिस्ट जारी कर सकती है। कर्नाटक में विधानसभा की कुल सीटों की संख्या 225 है। बहुमत का आंकड़ा 113 है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम