मनोरंजनEntertainmentFEATURED

संसद में छाया देसी अंदाज़: ब्लू साड़ी में Kangana Ranaut का रॉयल लुक वायरल

संसद में छाया देसी अंदाज़: ब्लू साड़ी में Kangana Ranaut का रॉयल लुक वायरल। ज के दौर में जहां वेस्टर्न आउटफिट्स का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, वहीं Kangana Ranaut अपने ट्रेडिशनल अंदाज़ से लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में संसद में उनका ब्लू साड़ी वाला लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उनका एलिगेंस और कॉन्फिडेंस साफ झलक रहा है।

संसद में छाया देसी अंदाज़: ब्लू साड़ी में Kangana Ranaut का रॉयल लुक वायरल

ब्लू साड़ी में दिखा क्लासी स्टाइल

इस बार कंगना ने ब्लू कलर की कॉटन ब्लेंड हैंडलूम साड़ी पहनी, जिसमें ब्राउन बॉर्डर का खूबसूरत कॉन्ट्रास्ट देखने को मिला। इसके साथ उन्होंने हाफ स्लीव और बोट नेक ब्लाउज कैरी किया, जो उनके लुक को और ज्यादा एलिगेंट बना रहा था।

 

साड़ी की खासियत

कॉटन ब्लेंड साड़ी पारंपरिक सूती साड़ियों का आधुनिक रूप है, जिसमें कॉटन के साथ सिल्क, पॉलिएस्टर या रेयॉन जैसे फैब्रिक मिलाए जाते हैं।ज्यादा टिकाऊ और मजबूत, आसानी से कैरी करने लायक, कम सिलवटें और बेहतर फिनिशयही वजह है कि आज के समय में ये साड़ियां फैशन और कम्फर्ट दोनों का बेहतरीन मेल बन चुकी हैं।

 

सिंपल मेकअप, रॉयल अंदाज़

कंगना ने अपने लुक को सिंपल रखते हुए लाइट मेकअप और न्यूड लिपस्टिक चुनी। आधे बंधे बाल, ब्लैक सनग्लासेस और हाथ में बैग के साथ उन्होंने संसद में एंट्री ली और अपने रॉयल अंदाज़ से सबका ध्यान खींच लिया।  कंगना का यह लुक सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि भारतीय हैंडलूम और स्वदेशी कपड़ों को प्रमोट करने का एक मजबूत संदेश भी देता है।

 नासिक TCS केस: धर्मांतरण और यौन शोषण मामले में 7 गिरफ्तार, निदा खान पर गिरफ्तारी की तलवार

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम