Friday, May 22, 2026
Latest:
Latestराष्ट्रीय

Kangana Ranaut Marriage Rumors: गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां… क्या कंगना रनौत ने गुपचुप रचा ली शादी? वायरल वीडियो पर खुद एक्ट्रेस ने खोला राज

Kangana Ranaut Marriage Rumors: गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां… क्या कंगना रनौत ने गुपचुप रचा ली शादी? वायरल वीडियो पर खुद एक्ट्रेस ने खोला राज

मुंबई: अपनी बेबाकी और शानदार अभिनय के लिए जानी जाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री और राजनेता कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ घंटों से इंटरनेट पर कंगना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस हैरान-परेशान थे कि क्या उनकी पसंदीदा ‘क्वीन’ ने बिना किसी को बताए सीक्रेट वेडिंग (Secret Marriage) कर ली है?

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा केस में 3 बड़े धमाके; दिल्ली AIIMS करेगा दोबारा पोस्टमार्टम, फरार पति समर्थ सिंह जबलपुर कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा

इस वायरल वीडियो में कंगना के पारंपरिक लुक और उनके गले में सजे मंगलसूत्र ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। अब इस पूरे सस्पेंस पर खुद कंगना रनौत का आधिकारिक बयान सामने आ गया है।

 क्या था उस वायरल वीडियो में?

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कंगना रनौत बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने एक साधारण पीच रंग का कुर्ता पहना हुआ है, लेकिन नेटिजन्स की नजरें उनके गले के मंगलसूत्र और हाथों की पारंपरिक हरी चूड़ियों पर जाकर टिक गईं। बस फिर क्या था, इंटरनेट पर यह अफवाह आग की तरह फैल गई कि कंगना ने गुपचुप तरीके से सात फेरे ले लिए हैं और फैंस उस ‘रहस्यमयी दूल्हे’ का नाम तलाशने में जुट गए।

 चुपके से शादी नहीं करूंगी, वादा करती हूं…  कंगना ने दिया करारा जवाब

शुक्रवार को कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज (Instagram Stories) पर एक पोस्ट साझा कर इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया। उन्होंने साफ किया कि यह सब उनकी आने वाली फिल्म की शूटिंग का हिस्सा है।

कंगना ने अपनी वायरल तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए मजाकिया और बेबाक अंदाज में लिखा:

“मैं हर दिन शहर और उसके आसपास शूटिंग कर रही हूं। किसी ने मेकअप रूम में मेरी यह तस्वीर खींच ली और अब मुझे बधाई देने के लिए ढेरों फोन आ रहे हैं। लेकिन एक शादीशुदा महिला के लुक में ऐसी क्या बड़ी बात है? अभिनेता हर तरह की भूमिकाएं निभाते हैं। मैं चुपके से शादी नहीं करूंगी, मैं वादा करती हूं।” Kangana Ranaut Marriage Rumors: गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां… क्या कंगना रनौत ने गुपचुप रचा ली शादी? वायरल वीडियो पर खुद एक्ट्रेस ने खोला राज

 शूटिंग सेट से लीक हुआ था लुक

कंगना के इस बयान से साफ हो गया है कि वह फिलहाल अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं और यह लुक केवल उनके ऑन-स्क्रीन किरदार (On-Screen Character) की मांग थी। कंगना ने अपने फैंस को आश्वस्त किया है कि जब भी उनकी जिंदगी में शादी का शहनाई बजेगी, वह इसे दुनिया से छिपाएंगी नहीं बल्कि शान से सबके सामने शादी करेंगी। इस स्पष्टीकरण के बाद जहां अफवाहों पर फुल स्टॉप लग गया है, वहीं फैंस को अब उनकी इस नई फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। Kangana Ranaut Marriage Rumors: गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां… क्या कंगना रनौत ने गुपचुप रचा ली शादी? वायरल वीडियो पर खुद एक्ट्रेस ने खोला राज

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि