Site icon Yashbharat.com

जस्टिस संजीव खन्ना होंगे देश के अगले CJI, 11 नवंबर को संभालेंगे पद

justice sanjeev khanna

जस्टिस संजीव खन्ना होंगे देश के अगले CJI, 11 नवंबर को संभालेंगे पद। जस्टिस संजीव खन्ना देश के 51वें सीजेआई होंगे. गुरुवार को उन्हें मुख्यन्यायाधीश नियुक्त किया गया. 11 नवंबर को जस्टिस खन्ना शपथ लेंगे. इससे एक दिन पहले वर्तमान सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ पद मुक्त हो जाएंगे. डीवाई चंद्रचूड़ ने 8 नवंबर 2022 को सीजेआई का पदभार ग्रहण किया था. जस्टिस संजीव खन्ना का सीजेआई के रूप में कार्यकाल छह महीने से कुछ अधिक होगा. वह अगले साल 13 मई को पदमुक्त होंगे।

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने कहा, भारत के संविधान द्वारा दी गई शक्ति का इस्तेमाल करते हुए देश की राष्ट्रपति, सीजेआई से परामर्श के बाद सुप्रीम कोर्ट के जज संजीव खन्ना को 11 नवंबर 2024 से देश के प्रधान न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करती हैं.

Exit mobile version