Site icon Yashbharat.com

मध्य प्रदेश में न्यायिक फेरबदल: 250 से अधिक अधिकारियों के ट्रांसफर, सीजेएम और सिविल जजों की नई तैनाती

court

मध्य प्रदेश में न्यायिक फेरबदल: 250 से अधिक अधिकारियों के ट्रांसफर, सीजेएम और सिविल जजों की नई तैनाती, मध्य प्रदेश में न्यायिक प्रशासन ने बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। हाई कोर्ट प्रशासन ने पांच अलग-अलग आदेशों के तहत सिविल जज (सीनियर और जूनियर डिवीजन), मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) और अन्य पदों पर तैनात 250 से अधिक न्यायिक अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं।

मध्य प्रदेश में न्यायिक फेरबदल: 250 से अधिक अधिकारियों के ट्रांसफर, सीजेएम और सिविल जजों की नई तैनाती

सिविल जज (सीनियर डिवीजन) स्तर पर 58 अधिकारियों का तबादला हुआ है, जिनमें अतुल यादव, पुष्पराज सिंह उइके, अमित नागयाच और विजय कुमार पाठक जैसे नाम शामिल हैं। सिविल जज (जूनियर डिवीजन) स्तर पर सबसे बड़ा बदलाव हुआ है, जिसमें 190 से अधिक अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेटों के स्तर पर भी कई जिलों में नई नियुक्तियां की गई हैं। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और राज्य न्यायिक अकादमी में अधिकारियों की नई तैनाती कर प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत किया गया है।

Exit mobile version