FEATUREDLatestराष्ट्रीय

JK में बुलडोजर से गिरा पत्रकार का घर, हिंदू पड़ोसी ने गिफ्ट कर दिया नया प्लॉट!

JK में बुलडोजर से गिरा पत्रकार का घर, हिंदू पड़ोसी ने गिफ्ट कर दिया नया प्लॉट!। जम्मू कश्मीर में एक पत्रकार के घर पर बुलडोजर चला दिया गया. अधिकारियों के मुताबिक, ये JDA की जगह पर गैरकानूनी तरीके से बनाया गया था. ये पत्रकार अरफाज अहमद डिंग के पिता का घर था, जो 40 साल पहले बनाया गया था. वहीं इस घर के गिराए जाने के बाद अरफाज के हिंदू पड़ोसी ने उन्हें एक प्लॉट गिफ्ट किया है और उन्होंने कहा कि चाहे कुछ भी जो जाए मैं उनका घर फिर से बनाऊंगा।

JK में बुलडोजर से गिरा पत्रकार का घर, हिंदू पड़ोसी ने गिफ्ट कर दिया नया प्लॉट!

जम्मू में एक पत्रकार का घर गिराए जाने पर एक तरफ जहां सियासी बयानबाजी शुरू हो गई वहीं एक हिंदू पड़ोसी ने अपना प्लॉट पत्रकार को गिफ्ट कर दिया. पुलिस के मुताबिक, पत्रकार का घर इसलिए गिराया गया क्योंकि उन्हें बॉर्डर पार से ड्रग्स की तस्करी समेत उनकी रिपोर्टिंग के लिए निशाना बनाया जा रहा था. पत्रकार अरफाज़ अहमद डिंग का घर बड़ी संख्या में पुलिस की मौजूदगी में गिरा दिया गया, क्योंकि अधिकारियों ने कहा कि यह गैर-कानूनी ढांचा जम्मू डेवलपमेंट अथॉरिटी (JDA) की ज़मीन पर था।

अरफाज ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि अब गिराया गया घर 40 साल पहले बना था और इसके मालिक उनके पिता थे. पिछले साल उनका अपना घर गिराए जाने के बाद वह इस घर में रहने चले गए. अरफाज को 2022 में शहर में तोड़फोड़ अभियान के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों पर रिपोर्टिंग करने के लिए पुलिस ने गिरफ्तार किया था. वो जम्मू में एक न्यूज़ पोर्टल चलाते हैं।JK में बुलडोजर से गिरा पत्रकार का घर, हिंदू पड़ोसी ने गिफ्ट कर दिया नया प्लॉट!

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि