Latest

नेपाल में तबाही के बाद हरकत में भारत: पीएम मोदी ने बालेन शाह से की बात, सीमा पर SSB तैनात, जल्द पहुंचेगी राहत सामग्री

नेपाल-चीन सीमा पर भीषण बाढ़: 22 लोगों की मौत, 105 भारतीयों समेत 390 से अधिक लापता; पीएम मोदी ने दिया मदद का भरोसा

नेपाल में तबाही के बाद हरकत में भारत: पीएम मोदी ने बालेन शाह से की बात, सीमा पर SSB तैनात, जल्द पहुंचेगी राहत सामग्री

नेपाल और चीन के सीमावर्ती इलाकों में आई अचानक भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 22 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 105 भारतीय नागरिकों और 90 से अधिक नेपाली नागरिकों सहित करीब 390 से ज्यादा लोग लापता हैं।

तबाही से जुड़े मुख्य अपडेट्स

  • पीएम मोदी का आश्वासन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के पीएम बालेन शाह से बात कर जान-माल के नुकसान पर गहरा शोक व्यक्त किया। भारत ने नेपाल को हर संभव मानवीय और राहत सहायता देने का वादा किया है।

  • SSB की 18 टीमें तैनात: भारत के सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने राहत और बचाव कार्यों के लिए 18 टीमें तैनात की हैं तथा 1,751 किलोमीटर लंबी सीमा पर तैनात सभी यूनिट्स को अलर्ट पर रखा है।

  • बिहार में अलर्ट: नेपाल में आई इस भीषण आपदा के बाद पड़ोसी राज्य बिहार में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है।

  • भारी नुकसान: भोटेकोशी नदी के तटीय इलाकों में सबसे ज्यादा तबाही हुई है। नेपाल आर्म्ड पुलिस के 4 जवान लापता हैं। साथ ही नेपाल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी के 6 बड़े हाइड्रो प्रोजेक्ट्स, ट्रांसमिशन लाइनों, इमारतों और गाड़ियों को भारी नुकसान पहुँचा है। नेपाल में तबाही के बाद हरकत में भारत: पीएम मोदी ने बालेन शाह से की बात, सीमा पर SSB तैनात, जल्द पहुंचेगी राहत सामग्री

    100 रिजेक्शन के बाद भी नहीं मानी हार: अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमन ने यूट्यूब की कमाई से खरीदा आलीशान ‘सी-फेसिंग’ घर

Back to top button