FEATUREDLatest

Jio True 5G सेवाओं की शुरुआत अब चारों धामों में, तीर्थयात्रियों को होगा फायदा

Jio True 5G जिओ 5-जी सेवाओं की पुख्ता शुरुआत बृहस्पतिवार से चारों धामों में हो गई। बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने इसका शुभारंभ किया। सचिव आईटी शैलेश बगोली ने बताया कि कई माह पहले से ही चारों धाम में 5-जी सेवाएं शुरू करने के लिए काम शुरू कर दिया गया था। जियो ने इसका इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया है।

अब देशभर के Jio True 5G यूजर्स केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा के दौरान जियो ट्रू 5जी नेटवर्क को एक्सपीरिएंस कर सकेंगे. बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बद्रीनाथ में नई सेवा का उद्घाटन किया. इस खास मौके पर KKTC के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सीईओ योगेंद्र और बद्रीनाथ के मुख्य पुजारी ईश्वर प्रसाद नंबूदरी भी मौजूद थे

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के मौके पर जियो की ये सेवाएं शुरू हुई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से कहा कि तीर्थयात्रियों को इससे हाईस्पीड इंटरनेट सेवाओं का लाभ मिलेगा। वहीं, राज्य में डाटा नेटवर्क भी मजबूत होगा। इस अवसर पर मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पवार, सीईओ योगेंद्र सिंह, मंदिर के मुख्य पुजारी ईश्वर प्रसाद नंबूदरी व जियो के अधिकारी मौजूद रहे।

ये होगा लाभ

उपभोक्ताओं को जहां 5-जी की बेहतर इंटरनेट सेवाएं मिलेंगी तो आपदा प्रबंधन, सर्विलांस और रियल टाइम बेस पर यात्रा की निगरानी की जा सकेगी। सरकार इन इंटरनेट सेवाओं से और तेजी व बारीकी से यात्रा के हर पहलू पर नजर बनाकर रख सकेगी।

खुल गए हैं कपाट

आपको बता दें कि गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ के बाद 27 अप्रैल को बद्रीनाथ के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोले दिए गए हैं. ऐसे में बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. चारधाम यात्रा को 6 महीने के लिए शीत ऋतु में बंद कर दिया जाता है. अब जियो ट्रू 5G सर्विस के साथ यूजर्स 1GBPS तक की हाई स्पीड डेटा का लाभ ले सकेंगे. एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम