Jia Khan Suicide Case Verdict: जिया खान आत्महत्या केस में फैसला आज संभव, सूरज पंचोली पर लगे हैं ये आरोप

images 24 1

Jia Khan Suicide Case Verdict: अभिनेत्री जिया खान (Jia Khan) आत्महत्या मामले में मुंबई की विशेष सीबीआई अदालत शुक्रवार को फैसला सुना सकती है। अभिनेता सूरज पंचोली (Suraj Pancholi) पर जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। जिया खान ने अपने जुहू स्थित घर में आत्महत्या कर ली थी। CBI ने दावा किया कि आत्महत्या से पहले जिया खान ने सुसाइट नोट में सूरज पर शारीरिक शोषण, मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए।

इससे पहले बाम्बे हाई कोर्ट ने मामले की नए सिरे से जांच की मांग वाली उनकी याचिका खारिज कर दी थी। गवाही के दौरान राबिया खान ने सीबीआई कोर्ट को बताया था कि पंचोली जिया खान के साथ शारीरिक और मौखिक दुर्व्यवहार करते थे।

पंचोली ने अदालत के समक्ष दायर अपने बयान में दावा किया था कि आरोप पत्र झूठे हैं। अभिनेता ने अदालत के समक्ष दायर अपने 313 पन्नों के बयान में दावा किया था कि जांच और आरोप पत्र झूठे थे। अभियोजन पक्ष के गवाहों ने शिकायतकर्ता राबिया खान, पुलिस और सीबीआई के इशारे पर उनके खिलाफ गवाही दी थी।

 

जिया खान को अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म निशब्द में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है।