Friday, May 22, 2026
Latest:
Latest

जावरा: कराते ट्रेनर को खालिस्तानी समर्थक की धमकी, 90 दिन में अंजाम भुगतने की चेतावनी

जावरा: कराते ट्रेनर को खालिस्तानी समर्थक की धमकी, 90 दिन में अंजाम भुगतने की चेतावनी । कराते ट्रेनर बलवंत सिंह देवड़ा को सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करने के बाद जान से मारने की धमकी दी गई है। मामला तब सामने आया जब बलवंत ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। धमकी भरे संदेश कनाडा के मोबाइल नंबर से सनी सांघा नामक व्यक्ति द्वारा भेजे गए।

 

बलवंतसिंह ने बताया कि वे महिलाओं और बच्चों को आत्मरक्षा सिखाने के साथ-साथ सुरक्षा और जागरूकता पर वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर साझा करते हैं। 17 सितंबर की सुबह 6:49 बजे सनी सांघा ने इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर धमकियां दीं। इसके बाद 18 सितंबर को फिर तीन धमकी भरे संदेश आए। इतना ही नहीं, आरोपी ने व्हाट्सएप नंबर +1 (403) 889-4229 से भी गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि