Thursday, April 30, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

Jamun se CM Ka Pyar: जामुन देख रोक ना पाए सीएम शिवराज, महिला से पूछा ‘अम्मा कैसे दिए जामुन’

Jamun se CM Ka Pyar: जामुन देख रोक ना पाए सीएम शिवराज, महिला से पूछा ‘अम्मा कैसे दिए जामुन’ शहडोल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक अनोखे वीडियो ने सभी का मन मोह लिया।इस वीडियो को जिसने भी देखा उनके चेहरे पर तो मुस्कान आई ही। साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज जिससे मिले उसकी भी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।

.वीडियो में कुछ ऐसा ही आप भी सोचेंगे कि वाह क्या बात है। भरी दोपहरी में मजदूरों को काम करते देखने पहुंचे तो कुछ ने उन्हे पहचान लिया। और कुछ महिला मजदूरों ने सीएम को नहीं पहचाना तो उन्होंने कहा कि मैं शिवराज हूं। कुछ बच्चों को गले लगाते हुए उनका हालचाल पूछते हुए एक महिला से जाकर जामुन का भाव पूछने लगते हैं..और कहते हैं ‘अम्मा कैसे दिए जामुन…’

फुटबॉल खेलते बच्चों के बीच मुख्यमंत्री बच्चे मैदान में फुटबॉल खेल रहे थे, तभी सीएम भी उनके बीच पहुंच गए, फुटबॉल खेलते बच्चों से आत्मीय मुलाकात की। उनके परिवार और खेल गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। बच्चों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाया। बहनों हमें गरीब नहीं, लखपति बनना है इसी बीच गांव में सड़क किनारे खड़ी महिलाओं के बीच पहुंचे, आजीविका मिशन की बहनों से संवाद किया। महिलाओं से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने उनकी आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी ली और कहा की बहनों हमें गरीब नहीं रहना, लखपति बनना है। इस अवसर पर सीएम ने बहनों से लाड़ली बहना योजना के सबंध में बात कर उनके खुश रहने की कामना की।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम