सुधा सागर महाराज के ससंघ नगर आगमन पर जैन समाज ने निकाली धर्म यात्रा

कटनी। प.पू.आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज एवं नवाचार्य श्री 108 समय सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य तीर्थ चक्रवर्ती मुनि पुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज का संघ सहित नगर आगमन हुआ। इस अवसर पर धर्मयात्रा पन्ना चौराह से प्रारंभ से हुई, जिसमें सबसे आगे सकल दिग.जैन समाज पंचायत समिति के बैनर धर्मध्वज लिये अश्वरोही धमाल, ट्रेक्टर, आचार्य शांतिसागर विद्या केन्द्र पाठशाला परिवार, आचार्य श्री जी की मूर्ति, डी.जे.पर भजन गाते नृत्य करते समाज जन,रूंगटा कॉलोनी जैन महिला मण्डल, गुरू छाया बालिका मण्डल, पंजाबी ढोल, जिनाज्ञा परिवार महिला मण्डल, अखिल भारतवर्षीय दिग.जैन महिला परिषद्, दिग.जैन कांच मंदिर महिला परिषद्, दिग.जैन सोशल गु्रप रॉयल, बंगला मंदिर जैन महिला मण्डल, आर्केस्टा, गुरूभक्त भजन मंडली, जैन मिलन गु्रप,श्री 108 आचार्य विद्यासागर नवयुवक मण्डल, के बाद मुनि संघ के साथ श्रद्धालुजन चल रहे थे।
यात्रा मार्ग में श्रावक-श्राविकाओं ने रंगोली सजाकर, पाद प्रक्षाल कर मुनि संघ की आगवानी की जैन बोर्डिग में समाज के सभी संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ मंदिर पुणयर्जक परिवारों द्वारा श्रीफल चढाकर आर्शीवाद प्राप्त किया गया। इस अवसर पर मंगलाचरण रागनी जैन, मेद्या जैन द्वारा तथा दीप प्रज्जवलन ब्रम्हचारी भाईयों एवं ब्राम्चारणी बहनों द्वारा किया गया धर्मसभा का संचालन दीपू जैन ने किया । मुनि श्री के पाद प्राक्षलन करने का सौभाग्य हाऊसिंग बोर्ड निवासी योगेश कुमार-योगांश कुमार परिवारजनो को प्राप्त हुआ।

Exit mobile version