संभाग स्तरीय शालेय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में U/14, U/17 एवं U/19 में जबलपुर विजेता
संभाग स्तरीय शालेय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में U/14, U/17 एवं U/19 में जबलपुर विजेता
कटनी। जिला शिक्षा अधिकारी पृथ्वी पाल सिंह एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप डांगीवाल के निर्देशन में सेंटपॉल हायर सेकेंडरी स्कूल झिंझरी कटनी और पुलिस ग्राउंड झिंझरी में अंडर 14, अंडर, 17 एवं अंडर -19 का बालक वर्ग का संभाग स्तरीय शालेय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन समारोह हुआ।

उक्त प्रतियोगिता में कटनी जिले के साथ-साथ बालाघाट, सिवनी, नरसिंहपुर, जबलपुर, छिंदवाड़ा और मंडला ने सम्मिलित हुए।
संभाग स्तरीय शालेय फुटबॉल प्रतियोगिता में U/17 बालक वर्ग शानदार मुकाबले में जबलपुर और बालाघाट का निर्धारित समय तक स्कोर एक-एक की बराबरी पर रहा उसके पश्चात पेनाल्टी शूटआउट में जबलपुर ने बालाघाट को 3 – 1 से हराकर विजेता बना।
U/14 बालक वर्ग में जबलपुर ने सिवनी को 3 – 0 से हराकर विजेता बना।
U/19 जबलपुर ने नरसिंहपुर को 1 – 0 से हराकर जबलपुर तीनों ग्रुपों में विजेता रहा।
संभाग स्तरीय शालेय फुटबॉल प्रतियोगिता अंतर्गत अंडर 14 अंडर 17 और अंडर-19 के तीनों फाइनल मैच सेंटपाल हायर सेकेंडरी स्कूल झिंझरी में खेले गए।
सेंटपॉल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झिंझरी कटनी के प्राचार्य फादर अलाउसिस एवं सूबेदार रविंद्र कुमार सिंह का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। संभाग स्तरीय शालेय फुटबॉल प्रतियोगिता को सफल बनाने में शैलबाला मैथ्यूज, प्रमोद डेहरिया, रमेश शाह, अमर सिंह, अर्चना मनोध्या, शेखर पाठक, महेंद्र सिंह, सुधारानी राव, अशोक राव, सुनील रजक, ओंकार सिंह, अंकिता अग्रवाल, शिवानी कोरी,रोहित श्रीवास्तव, सत्येंद्र सिंह, ताप बहादुर थापा, रामप्रसाद, राकेश चौधरी, विशांत जोसफ, राहुल जैन, राजेश सराठे, लकी चाहिल, शुभम श्रीवास, एवं अन्य स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।








