Site icon Yashbharat.com

Jabalpur पशु चिकित्सा केंद्र में भीषण आग, लाखों की दवाइयां जलकर खाक

WhatsApp Image 2025 06 01 at 14.35.10

जबलपुर Jabalpur । जबलपुर में एक पशु चिकित्सा केंद्र में भीषण आग से लाखों की दवा जलकर खाक हो गईं। अधारताल स्थित पशु चिकित्सा केंद्र में रविवार तड़के भीषण आग लग गई, जिससे केंद्र में रखी लाखों रुपए की दवाइयां जलकर खाक हो गईं। यह हादसा सुबह करीब 3 बजे हुआ, जब केंद्र में कोई अधिकारी या कर्मचारी मौजूद नहीं था।

आग की सूचना सबसे पहले वहां तैनात सुरक्षा गार्ड ने देखी और तुरंत पशु चिकित्सा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. प्रफुल्ल मून को जानकारी दी। उन्होंने तत्काल फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। दमकल की गाड़ियाँ मौके पर थोड़ी ही देर में पहुंच गईं, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था और अधिकांश दवाइयों को चपेट में ले लिया था।

फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। विभाग द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

डॉ. प्रफुल्ल मून ने बताया, “जब तक हम मौके पर पहुंचे, तब तक आग दवाइयों को पूरी तरह नष्ट कर चुकी थी। हमने पूरे घटनाक्रम की जानकारी जिला प्रशासन को दे दी है।”

Exit mobile version