Jabalpur lokayukt trap संविदा उपयंत्री 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

images 2023 09 05T214130.776

Jabalpur lokayukt trap जबलपुर में रिश्वत लेते सरकारी नुमाइंदे के लगातार पकड़े जाने के बाद भी रिश्वतखोरी कम होने का नाम नहीं ले रही। आज फिर एक सरकारी अधिकारी को लोकायुक्त ने 10 हजार की रिश्वत के साथ पकड़ा। खास बात यह है कि यह अधिकारी संविदा पर है।

मिली जानकारी के अनुसार 27 वर्षीय संतोष परस्ते पिता सुखचैन परस्ते निवासी ग्राम पायली तहसील निवास जिला मंडला ने  शिकायत की थी कि एवं उसके दोस्त देवा सिंह ने ग्राम झुरकी पौड़ी में पुलिया निर्माण कार्य किया गया था।

इस कार्य के लिए स्वीकृत राशि 9 लाख 76 हजार 626 रुपए है। मोहगांव में पदस्थ उपयंत्री संविदा जनपद पंचायत महेश प्रसाद मिश्र द्वारा मूल्यांकन की राशि को बढ़ाने एवं बिल तैयार करने के एवज में स्वीकृत राशि का 5 प्रतिशत के हिसाब से रिश्वत मांगी जा रही थी ।

मिली शिकायत के बाद जब आज गुरुवार को संतोष परस्ते उपयंत्री को रिश्वत की पहली किश्त के 10 हजार रुपए देने जनपद पंचायत कार्यालय के पास घुघरी तिराहे पहुंचा। तभी लोकायुक्त की टीम द्वारा 49 वर्षीय महेश प्रसाद मिश्रा पिता केपी प्रसाद मिश्र को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इस दौरान निरीक्षक स्वप्निल दास, निरीक्षक कमल सिंह उईके एवं 5 सदस्यीय दल लोकायुक्त जबलपुर शामिल रहा ।