FEATUREDLatestराष्ट्रीय

Jabalpur Heart Hospital: नेमा हार्ट अस्पताल में लगी आग से मचा हड़कंप, आतिशबाजी से हादसे की आशंका

Jabalpur Heart Hospital: नेमा हार्ट अस्पताल में लगी आग से मचा हड़कंप, आतिशबाजी से हादसे की आशंका

Jabalpur Heart Hospital: नेमा हार्ट अस्पताल में लगी आग से मचा हड़कंप, आतिशबाजी से हादसे की आशंका मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर के दीनदयाल चौक स्थित नेमा हार्ट हॉस्पिटल में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बिल्डिंग पर अचानक आग लग गई। आग लगने की खबर से पूरे अस्पताल परिसर में भगदड़ की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि आतिशबाजी के चलते अस्पताल में आग लगी है। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। वहीं अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को सुरक्षित निकालकर दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Jabalpur Heart Hospital: नेमा हार्ट अस्पताल में लगी आग से मचा हड़कंप, आतिशबाजी से हादसे की आशंका

जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह पास से गुजर रही बारातों में फोड़े जा रहे पटाखे माने जा रहे हैं। पटाखों की चिंगारी सेआग भड़क उठी। अस्पताल प्रशासन ने फौरन हरकत में आते हुए बिल्डिंग में मौजूद सभी मरीजों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। इनमें से कई मरीज गंभीर हालत में थे, जिन्हें एंबुलेंस की मदद से आसपास के दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया।

हालांकि जब तक दमकल की गाड़ियां पहुंचतीं, अस्पताल स्टाफ और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काफी हद तक काबू पाया जा चुका था। इसके बावजूद एहतियातन दमकल कर्मियों ने पूरी इमारत की जांच की और यह सुनिश्चित किया कि आग पूरी तरह बुझ चुकी है। जबलपुर प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

Back to top button