Site icon Yashbharat.com

Jabalpur Crime शहर में घूम-घूमकर चलाते थे नकली नोट, अंडे का ठेला लगाने की मदद से पुलिस ने पकड़ा

1500x900 1303982 whatsapp image 2024 03 06 at 63320 pm

Jabalpur Crime जबलपुर में अंडे का ठेला लगाने वाले युवक की मदद से पुलिस ने नकली नोट का कारोबार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. लॉर्ड गंज थाना पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से करीब 7.30 लाख रुपये कीमत के नकली नोट बरामद किए गए हैं. दोनों बदमाश करीब एक साल से जबलपुर में रहकर नकली नोट बना रहे थे और उन्हें मार्केट में चला रहे थे।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि सिद्धार्थ सेन नामक युवक के साथ मिलकर वह नकली नोटों का अवैध कारोबार करता है. पुलिस ने सिद्धार्थ सेन को भी गिरफ्तार कर लिया और उसके ठिकाने से 100, 200 और 500 रुपये के नकली नोट एवं नकली नोट बनाने में उपयोग होने वाली सामग्री को बरामद कर लिया. पकड़े गए बदमाश शहर में घूम-घूमकर नकली नोट चला रहे थे और जब किसी नागरिक ने इन्हें पकड़ा तो ये अपनी गलती स्वीकार कर नकली नोट को वापस लेकर असली नोट दे देते थे, जिससे कोई इनके खिलाफ शिकायत नहीं करता था. कई बार नकली नोटों की वजह से लोगों ने इन्हें पीटा भी लेकिन माफी मांगने के बाद छोड़ दिया और पुलिस तक मामला नहीं पहुंचा।

दरअसल ठेला लगाने वाले अमित बर्मन के पास एक शख्स पहुंचा जिसने उसे काले कागज का टुकड़ा दिखाया और एक जग में पानी और एक केमिकल वाला पाउडर मिक्स किया. फिर काले कागज के टुकड़े को डुबोकर बाहर निकाला तो वह 100 रुपये के नोट में बदल गया. हाथ की सफाई को देखकर अमित को उस पर शक हुआ और पुलिस को सूचना दे दी. कोतवाली सीएसपी रितेश कुमार शिव ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को हिरासत में ले लिया जिसके कब्जे से एक चाकू मिला. पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम गोपाल अवस्थी बताया जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

Exit mobile version