Latestमध्यप्रदेश

Jabalpur महिला एसआई से वाहन का किराया मांगना महंगा पड़ गया, हो गई पिटाई

Jabalpur  रेल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के बाहर वाहन स्टैंड पर तैनात कर्मचारी को महिला एसआई से वाहन का किराया मांगना महंगा पड़ गया। पहले किराए को लेकर कर्मचारी के साथ महिला एसआइ ने विवाद किया और फिर देखते ही देखते दूसरी महिला एसआइ ने मौके पर ही धुनाई कर दी।

21 अक्टूबर को वे जब वह वापस आई और स्टैंड में खड़ी कार ले जाने लगी तो कर्मचारी ने पैसे मांगे, इस पर महिला सब इंस्पेक्टर ने वर्दी का रौब दिखाया।

स्टैंड संचालक मेरी सैलरी से पैसे काट लेगा

पैसे न देने की बात कही, इस पर स्टैंड के कर्मचारी ने उन्हें दो सौ रुपये देने कहा और बताया कि यदि आप पैसे नहीं देंगे तो स्टैंड संचालक मेरी सैलरी से पैसे काट लेगा।

दरअसल बरेला थाने में पदस्थ एक महिला सब इंस्पेक्टर का वाहन के किराए को लेकर विवाद हुआ था। बताया जाता है कि विवाद बरेला थाने में पदस्थ महिला सब इंस्पेक्टर के साथ शुरू हुआ। वे स्टैंड में अपनी गाड़ी खड़ी करके चली गई थी।

घटना से डरा कर्मचारी मौके से भाग निकला और फिर नौकरी छोड़कर गांव चला गया। घटना 21 अक्टूबर की रात 10़ 35 बजे का है, लेकिन इसका सीसीटीवी फुटेज सोमवार को सामने आया, जिसके बाद जीआरपी से लेकर जिला पुलिस तक हड़कंप मच गया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम