jabalpurLatest

Jabalpur: शरीर मे घुसा था चाकू पुलिस पीड़ित से कराती रही कागजी कार्रवाई

जबलपुर। जबलपुर पुलिस का एक अमानवीय रूप नजर आया मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक युवक जिसे चाकू लगा था वह खंजर शरीर मे घुसे ही थाने पहुंचा लेकिन पुलिस उससे खड़े खड़े कागजी कार्रवाई कराती रही।

लॉकडाउन के दिनों में जो पुलिस देवता बनकर आई थी, अब उसी पुलिस का दूसरा रूप भी दिखाई देने लगा है।  1 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ करती रही। यह फोटो जबलपुर के गढ़ा थाना का है।

युवक का नाम सोनू बताया गया है। वह हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कराने आया था। पुलिस को उसे तत्काल मेडिकल के लिए ले जाना चाहिए था परंतु पुलिस ने सबसे पहले कागजी कार्रवाई शुरू की और वह खड़ा रहा। सोनू ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात उसके घर के बाहर गोलू और उसके साथियों ने उस पर हमला किया है।
चाकू उसकी भीड़ में घुस गया था। लगातार खून निकल रहा था परंतु पुलिस उसे अस्पताल ले जाने की बजाय मामला दर्ज करने की कागजी कार्रवाई में लगी रही। सोनू 1 घंटे से ज्यादा समय तक थाने में खड़ा रहा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम