Site icon Yashbharat.com

Jabalpur: भतीजी को परेशान करता था चाचा ने गला दबा कर कर दी हत्या, पाटन भुंवारा हत्याकांड का खुलासा

IMG 20201012 WA0043

जबलपुर, यशभारत। भतीजी को को परेशान करने पर चाचा ने युवक को मौत के घाट उतार दिया।

नांतर्गत ग्राम भुंवारा में सुदीप चक्रवर्ती पिता स्व. नवल चक्रवर्ती उम्र 19 वर्ष निवासी भुंवारा की 7 एवं 8 अक्टूबर की दरमियानी रात हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।

 इस हत्याकांड में शामिल आरोपी पुरुषोत्तम चक्रवर्ती पिता बैशाखू चक्रवर्ती उम्र 45 वर्ष ग्राम निवासी भुंवारा को गिरफ्तार किया है।

आरोपित ने बताया कि सुदीप चक्रवर्ती मेरी भतीजी को परेशान करता था जिससे घर सभी लोग काफी परेशान थे। इसी के कारण उसने सुदीप को तालाब के किनारे रोका और उसे घसीटते हुए तालाब में ले गया और गर्दन दबाकर हत्या कर दी और लाश घास व लताओं के बीच छिपा दी थी।

Exit mobile version