jabalpurLatest

Jabalpur: नागरिकों को कोरोना के संक्रमण से बचाने जिला प्रशासन ने संभाला मोर्चा

आशीष शुक्ला..

  • आम नागरिकों को कोरोना के संक्रमण से बचाने जिला प्रशासन ने संभाला मोर्चा
  • शहर में फैल रहे कोरोना की चैन को तोड़ने आज अपर कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने खुद मैदान में उतरकर की ताबड़तोड़ कार्रवाई
  • जयंती कॉम्प्लेक्स और नौदरा ब्रिज के मोबाइल मार्केट की 10 दुकानों को किया सील
  • सभी दुकानदारों के द्वारा किया जा रहा था फिजिकल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन
  • सार्वजनिक स्थान पर थूकने और मास्क न लगाने वाले एक व्यक्ति के ऊपर लगाया 1200 रुपये का जुर्माना
  • कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा के निर्देश पर जिला, निगम और पुलिस प्रशासन की बड़ी संयुक्त कार्रवाई से टूटेगी कोरोना की चैन*

जबलपुर। शहर में लगातार फैल रहे कोरोना के संक्रमण को रोकने तथा उसकी चैन तोड़ने और आम आदमी को कोरोना से बचाने के उद्देश्य को ध्यान रखकर आज जिला प्रशासन के अपर कलेक्टर श्री संदीप जी आर के द्वारा मोबाइल बाजारों में बड़ी कार्रवाई की गई।

IMG 20200922 WA0044 IMG 20200922 WA0045 IMG 20200922 WA0042

कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा के निर्देश पर श्री जी आर ने स्वयं मोर्चा संभाला और फिजिकल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जयंती कॉम्प्लेक्स और नौदरा ब्रिज के मोबाइल मार्केट की 10 दुकानों को सील किया गया।

जिन दुकानों को सील किया गया उनमें दिवाकर एजेंसी, न्यू रोज मोबाइल, न्यू अन्ना मोबाइल, रियल मोबाइल, जय कुमार भवानी, कवर बाजार, अजित सेल्स, धर्मेंद्र मोबाइल और श्रेया मोबाइल दुकान के नाम शामिल है।

इसके अतिरिक्त एक व्यक्ति वहाँ सार्वजनिक स्थान पर थूकते पाया गया जिस पर अपर कलेक्टर श्री जी आर ने 1000 रुपये का जुर्माना लगाया और मास्क न लगाने पर 200 का जुर्माना लगाया कुल उस व्यक्ति के ऊपर 1200 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

कार्रवाई के संबंध में अपर कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने बताया कि शहर में कोरोना की चैन को समाप्त करने के लिए लोगों की भागीदारी भी जरूरी है।उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों का जब तक सहयोग नहीं मिलेगा तब तक इस वैश्विक आपदा को खत्म नहीं किया जा सकता है।

इसलिए सभी लोगों को कोविड -19 के संबंध में जारी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा, जो लोग इसका उल्लंघन कर रहे हैं उनके विरुद्ध प्रशासन सख्त है और अब लगातार कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने सभी से फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ साथ मास्क लगाने की भी समझाइश दी।

श्री जी आर ने बताया कि आज जिला प्रशासन के साथ निगम प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

उल्लेखनीय है कि संभागायुक्त श्री महेश चंद्र चौधरी, कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा और निगमायुक्त श्री अनूप कुमार सिंह के निर्देशानुसार एवं उनके मार्गदर्शन में कोरोना की चैन को समाप्त करने की दिशा में सार्थक पहल की जा रही है। कार्रवाई के मौके पर एडिशनल एसपी श्री अगम जैन और एस डी एम श्री मनिंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Back to top button